Bihar Enumeration Form: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) हर वर्ष मतदाता सूची (Voter List) को अपडेट और सही करने के लिए एक विशेष अभियान चलाता है जिसे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Summary Revision) कहा जाता है। इस अभियान के अंतर्गत सभी मतदाताओं को एक गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना होता है जिसको लेकर ताजा अपडेट है कि, वोटर सर्विसेज पोर्टल पर बिहार वोटर गणना फॉर्म को भरने का लिंक कल रात अर्थात् 03 जुलाई, 2025 के दिन ही एक्टिव कर दिया गया है और इसीलिए आपको इस लेख मे विस्तार से Bihar Enumeration Form को भरन ेकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे मे बताया जाएगा जिसके लिए आपको अन्त तक बने रहना होगा।
वर्ष 2025 में बिहार राज्य में यह अभियान 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक चलाया जा रहा है। इस लेख में हम Enumeration Form से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जैसे कि क्या है एन्यूमरेशन फॉर्म, कौन भर सकता है, कैसे भरना है, आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण तारीखें, और इससे जुड़ी जानकारियों के बारे में विस्तृत से बताएंगे।
Bihar Enumeration Form: Overview
Campaign Name | Special Summary Revision of Electoral Roll 2025 |
Form Name | Enumeration Form |
Organized By | Election Commission of India (ECI) |
Article Name | Enumeration Form |
Article Type | Latest Update |
Survey Period | 25 June 2025 to 26 July 2025 |
Draft List Release Date | 1 August 2025 |
Claim/Objection Period | 1 August to 1 September 2025 |
Final List Release Date | 30 September 2025 |
Mode of Application | Online / Offline (through BLO – Booth Level Officer) |
Official Website | voters.eci.gov.in |
Bihar Ganna Prapatra- मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म कौन भर सकता है, कैसे भरना है, जाने पूरी प्रक्रिया
आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी उम्मीदवारों जो बिहार वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म 2025 डाउनलोड करना चाहते है, और इसे सही तरीके से भरना चाहते है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Bihar Ganna Prapatra के बारे में बताएंगे। जिससे आप सभी इस फॉर्म को प्राप्त करके, इसे आसानी से सही तरीके से भर पाएंगे।
यदि आप भी Enumeration Form Pdf Download करना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरे ध्यान पूर्वक और अंत तक अवश्य ही पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम बिहार वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म 2025 के बारे में पूरे विस्तृत में जानकारी बताए हुए है। इसलिए आप इसे अंत तक अवश्य ही पढ़ें।
Important Dates of Voters Enumeration Form
Activity | Date |
---|---|
Survey / Form Filling Period | 25 June – 26 July 2025 |
Draft Voter List Release | 1 August 2025 |
Claim and Objection Period | 1 August – 1 September 2025 |
Final Voter List Release | 30 September 2025 |
Bihar Voters Enumeration Form Kya Hai?
एन्यूमरेशन फॉर्म एक सरकारी प्रपत्र है जिसे भरकर मतदाता अपनी जानकारी को मतदाता सूची में अपडेट, सुधार, या जोड़ सकते हैं। इसमें मतदाता की व्यक्तिगत जानकारी, पता, आयु, परिवार के अन्य मतदाताओं की जानकारी आदि शामिल होती है।
यह फॉर्म मुख्यतः निम्नलिखित उद्देश्यों से भरा जाता है:
- नया नाम जोड़ना (जो नागरिक 18 वर्ष के हो गए हैं)
- पुराने रिकॉर्ड में संशोधन (नाम, पता, जन्मतिथि आदि)
- मृत मतदाताओं का नाम हटवाना
- स्थान परिवर्तन के कारण पता बदलवाना
वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म क्यों जरूरी है?
वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म भरना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह प्रक्रिया से यह पता चलती है, कि आपका नाम सही जानकारी के साथ मतदाता सूची में दर्ज हो। यदि आपकी जानकारी गलत है या नाम सूची में नहीं है, तो आप मतदान के अधिकार से वंचित रह सकते हैं। यह फॉर्म नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पुराने रिकॉर्ड में सुधार करने और निर्वाचन क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
- यह सुनिश्चित करता है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है और सही जानकारी के साथ दर्ज है।
- जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है, उनका नाम जोड़ने का एकमात्र माध्यम।
- अगर आपने हाल ही में स्थान बदला है, तो नया पता अपडेट करवाने का मौका।
- मृतक मतदाताओं, डुप्लीकेट नामों को हटाकर सूची को शुद्ध बनाना।
अगर आपने यह फॉर्म नहीं भरा, तो:
- आपका नाम सूची से हट सकता है।
- आप आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान नहीं कर पाएंगे।
- वोटर आईडी पहचान पत्र के रूप में अमान्य हो सकता है।
कौन भर सकता है मतदाता गणना फॉर्म?
मतदाता गणना फॉर्म (Enumeration Form) उन सभी नागरिकों के लिए आवश्यक है जो अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहते हैं या पहले से दर्ज जानकारी में सुधार करना चाहते हैं। यह फॉर्म विशेष रूप से उन लोगों के लिए जरूरी है जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है, स्थानांतरित हुए हैं, या जिनकी मतदाता सूची में जानकारी गलत या अधूरी है। नीचे बताया गया है कि किन नागरिकों को यह फॉर्म भरना चाहिए।
- जो नागरिक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या 1 जनवरी 2025 को या उससे पहले 18 वर्ष के हो जाएंगे।
- जिनकी मतदाता सूची में जानकारी गलत है (जन्मतिथि, नाम, लिंग, पता आदि)।
- जो हाल ही में एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित हुए हैं।
- जो नागरिक पहले से मतदाता हैं, पर EPIC (Voter ID) में सुधार कराना चाहते हैं।
Documents Required for Enumeration Form Filling
वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय आपकी पहचान, आयु, और निवास स्थान की पुष्टि करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है। ये दस्तावेज से यह पता चलता है कि आप मतदान के पात्र हैं और आपकी जानकारी सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज हो रही है। वोटर गणना फॉर्म भरने के लिए दस्तावेजों की आवश्यकताएं आपकी उम्र और नागरिकता की स्थिति पर निर्भर करती हैं। नीचे हम श्रेणियों के अनुसार जरूरी दस्तावेजों की सूची दे रहे हैं।
विभिन्न जन्म वर्षों के आधार पर जरूरी दस्तावेज अलग-अलग हैं:
1 जनवरी 1987 से पहले जन्मे नागरिक:
- आधार कार्ड / पासपोर्ट / 10वीं की मार्कशीट / जन्म प्रमाणपत्र (किसी एक से जन्मतिथि का प्रमाण)
1 जनवरी 1987 से 2 जनवरी 2004 के बीच जन्मे नागरिक:
- अपना जन्म प्रमाण
- माता या पिता में से किसी एक का जन्म प्रमाण
2 जनवरी 2004 के बाद जन्मे नागरिक:
- अपना जन्म प्रमाण
- माता और पिता दोनों के जन्म प्रमाण
भारत से बाहर जन्मे नागरिक:
- भारतीय दूतावास/मिशन से प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र
- नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू)
अन्य सामान्य दस्तावेज:
- पता प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली बिल, किरायानामा आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- EPIC नंबर (यदि पहले से वोटर ID है)
Pre-Printed Enumeration Form क्या है?
यह एक विशेष फॉर्म होता है जिसमें आपकी जानकारी (जैसे नाम, पता, EPIC नंबर) पहले से भरी होती है। आपको इसमें केवल सुधार की जानकारी भरनी होती है।
- इसमें आपकी पुरानी जानकारी पहले से दर्ज होती है।
- मतदाता को केवल नई जानकारी या सुधार भरने होते हैं, जैसे — नया पता, अपडेटेड फोटो, सही जन्म तिथि आदि।
- यह फॉर्म BLO (Booth Level Officer) आपके घर लेकर आते हैं या आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
Step-by-Step Offline Process to Voters Enumeration Form Filling?
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत, प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में सही करवाने या नया नाम जोड़वाने के लिए एन्यूमरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है।
नागरिक लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना एक सरल और बेहतर विकल्प है। इस प्रक्रिया में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की सहायता से मतदाता फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसे जमा कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप अपना मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म को आसानी से भर सकते है
- BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 के बीच BLO आपके घर पर आएंगे।
- BLO आपको प्री-प्रिंटेड एन्यूमरेशन फॉर्म देंगे जिसमें आपकी मौजूदा जानकारी पहले से भरी होगी।
- फॉर्म में दर्ज नाम, पता, EPIC नंबर, लिंग, जन्म तिथि आदि जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अगर कोई जानकारी गलत है, तो उसे सही करें और आवश्यक बदलाव दर्ज करें।
- फिर आप सभी दस्तावेजों को BLO को सत्यापन के लिए दिखाएं। BLO उन्हें जांच कर सकते हैं।
- BLO आपके द्वारा भरे फॉर्म को निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे।
- यदि आपने हाल ही में पता बदला है, तो BLO आपके नए पते का फील्ड वेरिफिकेशन भी करेंगे।
- फॉर्म जमा करने के बाद BLO से पावती या संदर्भ संख्या जरूर लें, जिससे आप भविष्य में स्थिति ट्रैक कर सकें।
Note: BLO की पहचान सुनिश्चित करें। वे Authorized Identity Card के साथ आएंगे।
Step By Step Online Process of Bihar Voters Enumeration Form 2025?
बिहार में नौकरी पाएं
यदि आप भी Bihar Voters Enumeration Form को ऑनलाइन भरना चाहते है तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि, इस प्रकार से हैें 0-
- Bihar Voters Enumeration Form 2025 को ऑनलाइन भरने के लिए सबसे पहले आपको वोटर सर्विसेज पोर्टल की आधिकारीक वेबसाइट के होम – पेज पर आना होगा जो कि, इस प्रकार का होगा –
- होम – पेज पर आने के बाद आपको Bihar Voters Enumeration के नीचे ही Fill Enumeration Form Onilne का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका पॉप – अप दिखाई देगा जो कि, इस प्रकार का होगा –
- अब यहां पर आपको अपना EPIC No दर्ज करना होगा और वोटर कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर की मदद से ओ.टी.पी वैरिफिकेशन करना होगा,
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा –
- अब यहां पर आपको अपना EPIC No दर्ज करना होगा और Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी जानकारी खुलकर आ जाएगी जो कि, इस प्रकार की होगी –
- अब यहां पर आपको अपनी जानकारीयों को जांचना होगा,
- इसके बाद आपको नीचे आना होगा जहां पर आपको मतदाता गणना फॉर्म देखने को मिलेगा जो कि, इस प्रकार का होगा –
- दस्तावेजों की जानकारीयों को दर्ज करना होगा,
- इसके बाद आपको नीचे की तरफ ही पूर्व दर्शन करें का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलकर आ जाएगा –
- अन्त मे, आपको जमा करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपको आपका रैफ्रैन्स नंबर मिल जाएगा जिसे आपको नोट करके सुरक्षित रख लेना होगा आदि।
उपरोक्त सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से मतदाता गणना फॉर्म को भरकर अपना नाम फाईनल वोटर लिस्ट मे जुड़वा सकते है औऱ इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
मतदाता गणना फॉर्म न भरने से क्या होगा?
यदि आप निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाता गणना फॉर्म (Enumeration Form) नहीं भरते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह फॉर्म भरना मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है, इसलिए भाग न लेने पर निम्नलिखित प्रभाव हो सकते हैं:
- नाम मतदाता सूची से हट सकता है।
- मतदान का अधिकार खो सकते हैं।
- पहचान प्रमाण (ID Proof) के रूप में वोटर कार्ड मान्य नहीं रहेगा।
इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हर पात्र नागरिक समय पर यह फॉर्म भरकर अपनी जिम्मेदारी निभाए और लोकतंत्र को मजबूत बनाए।
निष्कर्ष
हम आप सभी लोगों को इस लेख में Enumeration Form से संबधित हर एक जानकारी को सही-सही और सम्पूर्ण तरीके के साथ में आप सभी के साथ में साझा किए है। Bihar Voter Enumeration 2025 अपने वोटर रिकॉर्ड को सही कराने का एक सुनहरा अवसर है। यदि आप 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं या आपके वोटर कार्ड में कोई भी गलती है, तो यह अभियान आपके लिए जरूरी है। एन्यूमरेशन फॉर्म को सही तरीके से और समय पर भरें ताकि आप आगामी चुनावों में मतदान कर सकें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें।