Bihar Rajya Fasal Sahayata 2025 : बिहार सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम बिहार राज्य फसल सहायता योजना ही है।
बिहार सरकार के सहकारिता विभाग की ओर से रबी फसल 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अगर आप भी बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सहकारिता विभाग, बिहार सरकार की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
इस पोस्ट में हम आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए किसानों की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और आर्थिक सहायता राशि से जुड़ी सभी जानकारी को विस्तार से बताने जा रहै। इस लेख को जरूर पढ़ें।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 – उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति होने पर किसानों को मुआवजा देना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 – पात्रता
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 के लिए केवल बिहार राज्य के किसान ही पात्र हैं।
- इस योजना का लाभ रैयत (भूमि स्वामी) और गैर-रैयत (बटाईदार) किसान दोनों उठा सकते हैं।
- किसान को बिहार सरकार के कृषि विभाग के DBT पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
- प्राकृतिक आपदा (बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, जलभराव या कीट प्रकोप) के कारण फसल क्षति हुई हो।
- किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र देना होगा।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का लाभ उठाने वाले किसानों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 – सहायता राशि
इस योजना के तहत किसानों को फसल क्षति के प्रतिशत के आधार पर ₹7,500 से ₹10,000 प्रति हेक्टेयर तक की आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत प्रति किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर क्षेत्र की सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।
फसल क्षति प्रतिशत | मुआवजा राशि (प्रति हेक्टेयर) |
---|---|
20% से कम क्षति होने पर | ₹7,500/- |
20% से अधिक क्षति होने पर | ₹10,000/- |
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 – आवश्यक दस्तावेज
- किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा पत्र
- राजस्व रसीद या खतियान
- फसल क्षति प्रमाण पत्र
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 – ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले किसानों को बिहार सरकार के सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- किसान रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से नहीं किया है तो)
- यदि आप पहले से बिहार सरकार के DBT कृषि पोर्टल पर किसान रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, तो लॉगिन करें।
- अगर आपका किसान रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, तो पहले “किसान रजिस्ट्रेशन” प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म फसल का विवरण और फसल क्षति का विवरण देना होगा।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करके प्राप्ति रसीद को डाउनलोड कर अपने पास रख लेना है।
- अब आप इस प्राप्ति रसीद की मदद से आवेदन की स्थिति epacs.bih.nic.in पर जाकर “चेक कर सकते हैं।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2025 – महत्वपूर्ण लिंक्स
Apply Online | Click Here |
Kisan Registration | Click Here |