Bihar Farmer ID Registration 2026 : बिहार राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। बिहार सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ देने के उद्देश्य से Bihar Farmer ID Registration 2026 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। Farmer ID एक यूनिक पहचान पत्र है, जिसके माध्यम से किसान कृषि विभाग की योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, अनुदान और अन्य किसान कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
जो किसान लंबे समय से Farmer ID रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है जिससे किसानों को कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़ें और वे घर बैठे आवेदन कर सकें।
इस आर्टिकल के अंत में Bihar Farmer ID Registration 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, Step by Step Apply Process और Apply Link भी दिया गया है जिस पर क्लिक करके आसानी से Registration कर सकेंगे, जिससे किसी भी किसान को आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े
Bihar Farmer ID Registration 2026: Overview
| Category | Details |
| Yojna Name | Bihar Farmer ID Registration 2026 |
| Eligibility | बिहार का स्थायी निवासी, किसान, उम्र 18+ |
| Application Mode | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
| Benefits | सरकारी योजनाएं, फसल बीमा, सब्सिडी, DBT लाभ |
| Purpose | किसानों को डिजिटल पहचान और सरकारी लाभ प्रदान करना |
| Registration Fee | Free |
| Total Village | 16,664 |
| Registration Date | 6 जनवरी 20267 जनवरी 20268 जनवरी 20269 जनवरी 2026 etc. |
| Helpline | राज्य कृषि विभाग / किसान सहायता नंबर |
Bihar Farmer ID Registration Eligibility Criteria 2026
बिहार किसान आईडी रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए आवेदन करने वाले किसान को नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
- आवेदक का पेशा कृषि (Farming) से जुड़ा होना अनिवार्य है
- भूमि का मालिक, बटाईदार या खेती करने वाला किसान पात्र होगा
- किसान की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
- वैध आधार कार्ड होना चाहिए (मोबाइल नंबर से लिंक)
- बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए
- खेती या भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए
Bihar Farmer ID Registration 2026 : Required Documents (List)
- किसान का आधार कार्ड (वैध और अपडेटेड)
- जमीन का दस्तावेज
- किसान पंजीकरण संख्या (Farmer Registration Number – अनिवार्य)
- बैंक खाता पासबुक (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
- सक्रिय मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
Note: ऊपर दिए गए सभी योग्यताओं और जरूरी दस्तावेज को पूरा करने वाले किसान ही बिहार Farmer ID के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, सब्सिडी और DBT लाभों का सीधा फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
Online Process of Bihar Farmer ID Registration 2026 (Step-by-Step)
बिहार किसान रजिस्ट्री Mission Mode 2026 बिहार सरकार की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों का तेज़ी से Farmer Registry / Farmer ID बनाना है ताकि उन्हें सभी कृषि योजनाओं और DBT लाभों से जोड़ा जा सके।
ऑफलाइन तरीका (Offline Process)
- गांव के किसान सलाहकार / हल्का कर्मचारी से संपर्क करें
- आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और भूमि से जुड़े दस्तावेज साथ ले जाएं
- अधिकारी द्वारा आपकी जानकारी दर्ज की जाएगी
- मोबाइल पर आए OTP का सत्यापन किया जाएगा
- OTP वेरिफिकेशन के बाद Farmer Registry पंजीकरण पूरा हो जाएगा
यह तरीका उन किसानों के लिए लाभकारी है जिनके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है।
Online Process for CSC
अगर आप CSC सेंटर चलते हैं तो ही आप नई Bihar Farmer ID बना सकते हैं, अगर आप एक किसान है तो individually आप Farmer ID नहीं बना सकते।
- Bihar Farmer ID बनने के लिए सबसे पहले आपको Bihar Farmer ID की Official Website पर जाना होगा।
- यहाँ पर आपको सबसे ऊपर ‘Login with CSC’ की ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- mandatory guidelines बताई गई हैं, उनको आप पढ़ सकते है फिर Okey पर क्लिक करें।
- अगले पेज में आपको CSC का Login Username और Password डालकर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करके सामने ही आपको Aadhar Authentication का सेक्शन दिखेगा, उसमें किसान का aadhar नंबर डाल कर OTP से वेरीफाई करें।
- जैसे ही आप वेरीफाई करेंगे Contact Details का सेक्शन शो होगा, उसमे अपना कांटेक्ट नंबर और ईमेल डालें। और OTP से वेरीफाई करें।
- इसके बाद जो भी फार्मर की डिटेल है वो शो हो जाएगी। फिर जो भी डिटेल्स नहीं दी गई है उसे भरें जैसे कास्ट, एड्रेस, नाम लोकल हिंदी भाषा में आदि। और अगर आपके आधार और गावं का एड्रेस अलग है तो आप उसे भी ठीक कर सकते हैं।
- फिर निचे आपको ‘Land Ownership Details’ भरनी है, Farmer Type में Owner, Tenant, Landless, Forest Dweller, Owner-Cum-Tenant आदि ऑप्शन में से अपनी लैंड के अनुसार ऑप्शन सेलेक्ट करनी है।
- फिर ‘Fetch Land Details’ को सेलेक्ट करना है और अपने लैंड एड्रेस के अनुसार सब सेलेक्ट करना है।
- फिर अपनी लैंड का ‘Survey Number’ और ‘Sub Survey Number’ डालना है और Submit पर क्लिक करना है।
- अपनी उस जगह की लैंड लिस्ट दिख जाएगी। फिर से Submit पर क्लिक करें।
- फिर वापिस आकर Verify All Lands पर क्लिक करें, फिर आपकी साडी लैंड की डिटेल्स वहाँ आ जाएगी।
- इसके बाद Social Registry Details डालनी है, जिसमें आप ‘PDS/Ration Card या Family DB की डिटेल्स दोनों में से एक डाल दें।
- फिर नीचे Department Approval में Revenue पर टीक करें और Declaration पर भी टीक करके ‘Save’ पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपकी बन जाएगी।
ऑनलाइन तरीका (Online Process)
- सबसे पहले Bihar Farmer ID की Official Website पर जाएं
- Login as Beneficiary विकल्प चुनें (जल्द Active होगा)
- सभी जरुरी जानकारी भरकर OTP Verification करें
- Farmer ID Registration Form खुलेगा
- फॉर्म सही-सही भरें और मांगी गई सभी दस्तावेज को अपलोड करें
- अंत में Submit करें और Application Slip डाउनलोड/प्रिंट करें
ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके किसान Bihar Farmer ID Registration 2026 सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं और सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
How to Check Application Status : Bihar Farmer ID Registration 2026
यदि आप अपना Bihar Farmer ID Registration 2026 का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले Bihar Farmer ID Official Website पर जाएं
- होम पेज पर “Check Enrollment Status” विकल्प चुनें
- अब Enrollment Status Page खुलेगा
- मांगी गई जानकारी (जैसे Registration Number / Mobile Number / आधार नंबर) दर्ज करें
- Search बटन पर क्लिक करें
- आपका Registration Status स्क्रीन पर दिख जाएगा
